उत्तराखंड आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25

देहरादून: उत्तराखंड आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 (Uttarakhand Economy) लगातार मजबूती की ओर बढ़ रही है। राज्य के आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार प्रदेश की सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गई है। वर्ष 2021-22 में यह आंकड़ा ₹2.54 लाख करोड़ था। यानी महज तीन वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था में डेढ़ गुना से अधिक वृद्धि दर्ज की गई है।

गुरुवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम ने आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि राज्य की आर्थिक प्रगति कई क्षेत्रों में संतुलित तरीके से हुई है। यह रिपोर्ट नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) के सहयोग से तैयार की गई है।


प्रति व्यक्ति आय में बड़ा सुधार

उत्तराखंड आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार उत्तराखंड में प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

  • वर्ष 2021-22 में प्रति व्यक्ति आय ₹1,94,670 थी
  • वर्ष 2024-25 में यह बढ़कर ₹2,73,921 हो गई

इस प्रकार राज्य के नागरिकों की औसत आय में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो आर्थिक गतिविधियों के विस्तार का संकेत देती है।


आर्थिक विकास दर 7.23 प्रतिशत

रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में राज्य की आर्थिक विकास दर 7.23 प्रतिशत रही है। इसके साथ ही सामाजिक सूचकांकों में भी सुधार दर्ज किया गया है।

मल्टी डायमेंशनल पॉवर्टी इंडेक्स

  • 2021-22 : 9.7%
  • 2024-25 : 6.92%

यह दर्शाता है कि राज्य में बहुआयामी गरीबी में कमी आई है।

वहीं लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट भी बढ़कर 60.1 प्रतिशत से 64.4 प्रतिशत हो गया है, जो रोजगार के क्षेत्र में लगभग 4.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है।


ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स में सुधार

मानव विकास से जुड़े आंकड़ों में भी सकारात्मक बदलाव दर्ज किए गए हैं।

  • वर्ष 2001 : 0.247
  • वर्ष 2017 : 0.684
  • वर्ष 2021-22 : 0.718
  • वर्ष 2024-25 : 0.722

यह आंकड़े बताते हैं कि शिक्षा, स्वास्थ्य और आय के क्षेत्र में राज्य ने लगातार प्रगति की है।


MSME सेक्टर में तेज विस्तार

राज्य की अर्थव्यवस्था में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) का महत्वपूर्ण योगदान है। आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक इस क्षेत्र में तेज वृद्धि हुई है।

  • वर्ष 2021-22 : 59,798 MSME इकाइयां
  • वर्ष 2024-25 : 79,394 MSME इकाइयां

इसी के साथ एमएसएमई क्षेत्र में रोजगार भी बढ़ा है।

  • वर्ष 2022 : 3,43,922 रोजगार
  • वर्ष 2025 : 4,56,605 रोजगार

इसके अलावा लार्ज इंडस्ट्री की संख्या भी 107 से बढ़कर 128 हो गई है।


स्टार्टअप इकोसिस्टम में बड़ा बदलाव

उत्तराखंड में स्टार्टअप संस्कृति में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

  • वर्ष 2017 तक राज्य में कोई स्टार्टअप नहीं था
  • वर्ष 2021-22 में 702 स्टार्टअप
  • वर्ष 2024-25 में 1750 स्टार्टअप

यह वृद्धि राज्य में नवाचार और उद्यमिता के बढ़ते माहौल को दर्शाती है।


सड़क और हेलीपोर्ट नेटवर्क का विस्तार

राज्य के बुनियादी ढांचे में भी लगातार विस्तार हुआ है।

सड़क नेटवर्क

  • वर्ष 2021-22 : 50,393 किमी
  • वर्ष 2024-25 : 51,278 किमी

हेलीपोर्ट

  • वर्ष 2022 : 2
  • वर्ष 2025 : 7

हेलीपेड

  • वर्ष 2021-22 : 60
  • वर्ष 2024-25 : 118

इससे राज्य में पर्यटन और कनेक्टिविटी दोनों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।


शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव

शिक्षा के क्षेत्र में भी सुधार देखने को मिला है।

प्राइमरी स्कूल ड्रॉपआउट रेट

  • 2021-22 : 1.64%
  • 2024-25 : 1.41%

सेकेंडरी स्कूल ड्रॉपआउट रेट

  • 2021-22 : 7.65%
  • 2024-25 : 4.59%

इसके साथ ही राज्य में उच्च शिक्षा संस्थानों की संख्या भी बढ़ी है।

  • डिग्री कॉलेज : 124 से बढ़कर 139
  • इंजीनियरिंग कॉलेज : 20 से बढ़कर 52

ऊर्जा उत्पादन में तीन गुना वृद्धि

ऊर्जा क्षेत्र में भी राज्य ने बड़ी छलांग लगाई है।

विद्युत उत्पादन

  • वर्ष 2021-22 : 5157 मिलियन यूनिट
  • वर्ष 2024-25 : 16500 मिलियन यूनिट

बिजली खपत

  • वर्ष 2022 : 12518 मिलियन यूनिट
  • वर्ष 2024-25 : 17192 मिलियन यूनिट

सौर ऊर्जा में भी तेज प्रगति

राज्य में सौर ऊर्जा उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

  • वर्ष 2021-22 : 439 मेगावाट
  • वर्ष 2025 : 1027 मेगावाट

यह राज्य की ग्रीन एनर्जी नीति की सफलता को दर्शाता है।


स्वास्थ्य संकेतकों में सुधार

स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

शिशु मृत्यु दर (IMR)

  • 2021-22 : 22
  • 2024-25 : 20

मातृ मृत्यु दर

  • 2021-22 : 103
  • 2024-25 : 91

इसके साथ ही औसत आयु (Life Expectancy) भी 71.7 वर्ष से बढ़कर 73 वर्ष हो गई है।


कृषि, दुग्ध और मत्स्य उत्पादन में बढ़ोतरी

उत्तराखंड आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार राज्य में कृषि और पशुपालन क्षेत्र में भी वृद्धि दर्ज की गई है।

धान और गेहूं उत्पादन

  • 2021-22 : 28.23 क्विंटल प्रति हेक्टेयर
  • 2024-25 : 32.47 क्विंटल प्रति हेक्टेयर

औषधीय एवं एरोमैटिक पौधों का क्षेत्रफल

  • 2021-22 : 900 हेक्टेयर
  • 2024-25 : 10,000 हेक्टेयर

दुग्ध उत्पादन

  • 2021-22 : 50.92 लाख लीटर प्रतिदिन
  • 2024-25 : 54.59 लाख लीटर प्रतिदिन

मत्स्य उत्पादन

  • 2021-22 : 7325 टन
  • 2024-25 : 10487 टन

पर्यटन क्षेत्र में तेजी

पर्यटन क्षेत्र में भी राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है।

  • होटल और अन्य स्टे : 8225 से बढ़कर 10509
  • होमस्टे : 3935 से बढ़कर 6161

इससे राज्य की पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।


SDG इंडेक्स में उत्तराखंड अव्वल

प्रमुख सचिव के अनुसार सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल (SDG) इंडेक्स में उत्तराखंड ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

  • वर्ष 2021-22 : चौथा स्थान
  • वर्ष 2023-24 : देश में पहला स्थान

2026-27 में 8.2% जीएसडीपी ग्रोथ का अनुमान

उत्तराखंड आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के मुताबिक वर्ष 2026-27 के लिए राज्य की जीएसडीपी वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यदि यह अनुमान सही साबित होता है तो उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था आने वाले वर्षों में और अधिक मजबूत हो सकती है।

By Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *