Site icon आज की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट | Bugyal News, हिंदी न्यूज़

T20 World Cup 2026: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में फाइनल में एंट्री

T20 World Cup 2026

Photo: PTI

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए T20 World Cup 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेल रही टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 246 रन ही बना सकी।

भारत की जीत में संजू सैमसन की 89 रन की शानदार पारी और गेंदबाजों का दबाव बेहद अहम रहा। अब खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम का सामना 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड से होगा।


संजू सैमसन की दमदार पारी से भारत ने खड़ा किया विशाल स्कोर

T20 World Cup 2026 के दुसरे सेमी फाइनल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत आक्रामक रही। टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया।

T20 World Cup 2026 के इस महामुकाबले में मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने बेहतरीन फॉर्म को जारी रखते हुए 89 रन की तेजतर्रार पारी खेली और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस पारी में कई आकर्षक चौके और छक्के शामिल रहे।

सैमसन के अलावा टीम इंडिया के अन्य बल्लेबाजों ने भी अहम योगदान दिया।

इन पारियों की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टी20 विश्व कप के इतिहास के बड़े स्कोरों में से एक माना जा रहा है।


इंग्लैंड की खराब शुरुआत, पावरप्ले में गिरे तीन विकेट

253 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में ही दबाव बना दिया।

इंग्लैंड को पहला झटका पारी के दूसरे ओवर में लगा जब फिल साल्ट सिर्फ 5 रन बनाकर हार्दिक पांड्या की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान हैरी ब्रूक भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और 7 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने।

इसके बाद जोस बटलर और जैकब बेथेल ने पारी को संभालने की कोशिश की। हालांकि पावरप्ले के आखिरी ओवर में बटलर 17 गेंदों में 25 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बोल्ड हो गए।

पहले छह ओवर खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 68 रन था, जिससे टीम दबाव में आ गई थी।


बेथेल और विल जैक्स ने मैच को बनाया रोमांचक

पावरप्ले के बाद इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी शुरू की। उन्होंने लगातार बड़े शॉट लगाकर मैच को रोमांचक बना दिया।

इंग्लैंड ने 95 रन के स्कोर पर टॉम बैंटन के रूप में चौथा विकेट गंवाया, जिन्होंने 5 गेंदों में 17 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विल जैक्स ने बेथेल का शानदार साथ दिया।

दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 39 गेंदों में 77 रन की साझेदारी कर मुकाबले को पूरी तरह से रोमांचक बना दिया। इस साझेदारी के चलते इंग्लैंड मैच में वापस आता हुआ नजर आया।

हालांकि भारतीय टीम ने सही समय पर वापसी की। विल जैक्स 20 गेंदों में 35 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हो गए। उनके आउट होने में अक्षर पटेल के शानदार कैच ने अहम भूमिका निभाई।


बुमराह की कसी हुई गेंदबाजी ने बदला मैच

विल जैक्स के आउट होने के बाद जैकब बेथेल और सैम करन ने तेजी से रन बनाने की कोशिश जारी रखी। हालांकि इसी दौरान जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

बुमराह ने अपने ओवरों में रन गति पर अंकुश लगाया और दबाव बढ़ा दिया। सैम करन 18 रन बनाकर आउट हो गए।

दूसरी ओर जैकब बेथेल ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 48 गेंदों में 105 रन की शानदार पारी खेली और इंग्लैंड को जीत की उम्मीद दिलाई।


आखिरी ओवर में पलटा मैच

T20 World Cup 2026 के इस मैच का रोमांच आखिरी ओवर तक बना रहा। इंग्लैंड को अंतिम ओवर में जीत के लिए 30 रन चाहिए थे।

पहली ही गेंद पर जैकब बेथेल दो रन लेने के प्रयास में रन आउट हो गए और यहीं से मैच पूरी तरह भारत की ओर झुक गया। इसके बाद इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी और भारत ने मुकाबला 7 रन से जीत लिया

भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी में

इन सभी गेंदबाजों ने अहम समय पर विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई।


अब न्यूजीलैंड से होगा खिताबी मुकाबला

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने T20 World Cup 2026 Final में जगह पक्की कर ली है। अब 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

क्रिकेट फैंस को T20 World Cup 2026 के इस मुकाबले में एक हाई-वोल्टेज फाइनल देखने को मिल सकता है। भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही इस समय शानदार फॉर्म में हैं, ऐसे में टीम इंडिया खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

Exit mobile version