Site icon आज की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट | Bugyal News, हिंदी न्यूज़

Box Office Tsunami! ‘Dhurandhar’ Ka Dhamaka, 18 Din Mein ₹900 Cr Club Mein Entry, 2025 Ki Sabse Badi Film

Dhurandhar Box Office Collection

Dhurandhar Box Office Collection

Dhurandhar Box Office Collection

Entertainment Desk | Bugyal News:
5 दिसंबर को रिलीज़ हुई मेगा फिल्म Dhurandhar ने भारतीय बॉक्स ऑफिस (Dhurandhar Box Office Collection) पर ऐसा तूफान मचा दिया है, जिसकी मिसाल हाल के वर्षों में मुश्किल से मिलती है। शुरुआती दिन भले ही फिल्म को mixed reviews मिले हों, लेकिन इसके बाद ‘धुरंधर’ ने जिस तरह रफ्तार पकड़ी, उसने ट्रेड एनालिस्ट्स से लेकर दर्शकों तक सभी को चौंका दिया।

फिल्म न सिर्फ रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है, बल्कि सोशल मीडिया से लेकर थिएटर तक हर जगह इसी की चर्चा है। इसके कई दमदार डायलॉग, एक्शन सीक्वेंस और गाने वायरल हो चुके हैं, जिसने इसकी लोकप्रियता को कई गुना बढ़ा दिया।


पहले हफ्ते के बाद और भी खतरनाक हुई ‘धुरंधर’

आमतौर पर फिल्मों की कमाई दूसरे हफ्ते में गिरती है, लेकिन ‘धुरंधर’ ने इस ट्रेंड को पूरी तरह पलट दिया।

यानी दूसरे हफ्ते की कमाई पहले हफ्ते से भी ज्यादा रही—जो कि बॉक्स ऑफिस पर extremely rare feat माना जाता है। इसी के साथ ‘धुरंधर’ अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली second-weekend फिल्म बन गई।

ट्रेड पंडितों के मुताबिक, मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ, repeat audience और mass appeal ने फिल्म को यह ऐतिहासिक बढ़त दिलाई।


तीसरे वीकेंड में भी नहीं टूटी रफ्तार

फिल्म के तीसरे हफ्ते में एंट्री के साथ कलेक्शन में हल्की गिरावट जरूर आई, लेकिन वीकेंड आते-आते ‘धुरंधर’ ने फिर से लंबी छलांग लगा दी।

इस तरह तीसरे वीकेंड का कुल कलेक्शन करीब ₹72 करोड़ रहा, जिसने Chhaava को पीछे छोड़ दिया।
विक्की कौशल स्टारर ‘छावा’ ने तीसरे वीकेंड में ₹60.10 करोड़ कमाए थे, जबकि ‘धुरंधर’ ने यह आंकड़ा आराम से पार कर लिया।


वीकडेज़ में गिरावट, फिर भी पकड़ मजबूत

वीकेंड के बाद सोमवार और मंगलवार को कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई, जो कि स्वाभाविक मानी जा रही है।

इसके बावजूद, फिल्म की कुल घरेलू कमाई ₹582.59 करोड़ तक पहुंच चुकी है, जो इसे 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शुमार कर देती है।


Worldwide Box Office: 18 दिन में ₹900 करोड़ क्लब

घरेलू बाजार के साथ-साथ इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर भी ‘धुरंधर’ का जलवा बरकरार है। सिर्फ 18 दिनों में फिल्म ने ₹900 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है—जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

इतना ही नहीं, फिल्म ने:


Day-wise Box Office Collection (India) Dhurandhar Box Office Collection

DayCollection
Day 1 (Friday)₹28 Cr
Day 2 (Saturday)₹32 Cr
Day 3 (Sunday)₹43 Cr
Day 4 (Monday)₹23.25 Cr
Day 5 (Tuesday)₹27 Cr
Day 6 (Wednesday)₹27 Cr
Day 7 (Thursday)₹27 Cr
Week 1 Total₹207.25 Cr
Day 8 (Friday)₹32.5 Cr
Day 9 (Saturday)₹53 Cr
Day 10 (Sunday)₹58 Cr
Day 11 (Monday)₹30.5 Cr
Day 12 (Tuesday)₹30.5 Cr
Day 13 (Wednesday)₹25.5 Cr
Day 14 (Thursday)₹23.25 Cr
Week 2 Total₹253.25 Cr
Day 15 (Friday)₹22.5 Cr
Day 16 (Saturday)₹34.25 Cr
Day 17 (Sunday)₹38.5 Cr
Day 18 (Monday)₹16.5 Cr
Day 19 (Tuesday)₹10.34 Cr
Total Collection₹582.59 Cr

क्यों बन रही है ‘धुरंधर’ ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर?

फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ‘धुरंधर’ की सफलता के पीछे कई बड़े कारण हैं:

इन सब वजहों से फिल्म की रफ्तार अभी भी थमती नजर नहीं आ रही।


आगे क्या ₹1000 करोड़ संभव?

Dhurandhar Box Office Collection ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर फिल्म आने वाले दिनों में भी steady hold बनाए रखती है, तो ₹1000 करोड़ का आंकड़ा छूना मुश्किल नहीं होगा। ऐसे में ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नई बेंचमार्क फिल्म बन सकती है।

Exit mobile version